रत्ता खड्ड में अवैध खनन करने वालों पर कार्यवाही

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

बद्दी थाना के अधीन सुबह के समय पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान रत्ता खड्ड में एक पोपलेन मशीन व दो टिप्परों को अवैध खनन करते हुए पकडा गया। पोपलेन व टिप्परों के चालक खनन करने के संदर्भ में कोई भी दस्तावेज पेश पुलिस न कर सके।

पोपलेन चालक की पहचान राकेश कुमार पुत्र मनसा राम निवासी गाव व डा0 भोगपुर तह0 नालागढ जिला सोलन हि0प्र0 व टिप्पर चालकों की पहचान अभिषेक शर्मा पुत्र कमल कुमार निवासी गांव अम्बवाला डा0 पन्जैहरा तह0 नालागढ जिला सोलन हि0प्र0 तथा अमन कुमार पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव गग डा0 जिंदबडी तह0 नंगल जिला रुपनगर पंजाब के तौर पर हुई है।

जिनके खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में भा0द0स0 की धारा 379, 34 व खान और खनिज अधिनियम की धारा 21 के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही जारी है। यह जानकारी डीएसपी प्रियांक गुप्ता बद्दी ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...