रक्कड़ स्कूल में पहाड़ी-पंजाबी गानों पर थिरके छात्र छात्राएं

--Advertisement--

रक्कड़ स्कूल में पहाड़ी-पंजाबी गानों पर थिरके छात्र छात्राएं, मुख्यातिथि ने सालाना समारोह के दौरान 180 मेधावी छात्र छात्राओं को वितरित किए टैब

रक्कड़ 28 दिसम्बर 2023 – शिव गुलेरिया 

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रक्कड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज वंदे मातरम और स्वागत गीत के साथ मुख्यातिथि द्वारा सरस्वती मां के आगे दीप प्रज्वलित कर हुआ।

वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा और एसएमसी प्रधान संजीव कुमार सहित स्कूल स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि सुरेंद्र मनकोटिया को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा हिमाचली, पंजाबी, पहाड़ी और बॉलीवुड गानों पर एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। प्रियांशी और सहेलियों ने स्वागत गीत, वहीं अदिति व सहेलियों ने गिद्दा, प्रियांशी, पलक, जतिन, पायल, सानिध्या ने भांगड़ा पेश कर खूब वाहवाही बटोरी।

वहीं छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत पर लघु नाटक पेश कर समस्त दर्शकों को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। मुख्यातिथि सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत करीब 180 मेधावी छात्र छात्राओं को टैब भी वितरित किए।

इस दौरान गरली स्कूल (बाल) के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध शर्मा, प्रिंसिपल कमल पटियाल, रक्कड़ थाना प्रभारी गुरदेव सिंह, मंच संचालक सतिन्द्र सोढ़ी, अध्यापक राजेंद्र कुमार, अध्यापिका कंचन वाला, डॉ राजेश शर्मा, समाजसेवी प्रकाश शर्मा और बच्चों के अभिभावकों सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...