कोटला – स्वयंम
शिक्षा खंड ब्लॉक कोटला के मल्टी टास्क कर्मचारियों की बैठक कोटला में हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन अनिल कुमार अध्यक्ष मल्टी टास्क यूनियन की अध्यक्षता मे किया गया । जिसमें रंजना देवी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में रंजना देवी अध्यक्ष, उषा देवी उपाध्यक्ष, आशीष शर्मा सचिव, रेणु कोषाध्यक्ष, और जोगिंदर सिंह को मुख्य सलाहकार चुना गया। इस मौके पर कोटला ब्लॉक के लगभग 25 मल्टीटास्क कर्मचारी मौजूद रहे।

