योग दिवस के तहत 100 दिन काउंट डाउन योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू हो गई है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नेहरू युवा केंद्र चंबा के द्वारा भटियात ब्लॉक में स्वयंसेवी अनीता देवी ने नैनीखड़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत 100 दिन काउंट डाउन योग कार्यक्रम आयोजन किया।

इस मौके पर स्थानीय युवक युवतियों ने योगाभ्यास किया। नेहरू युवा केंद्र भटियात की स्वयंसेवी अनीता देवी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में भी जानकारी दी।

इस दौरान योग के गतिविधियां वृक्षासन, पादहस्तासन ,अनुलोम विलोम, चक्रासन जैसी गतिविधियों का आयोजन किया। अनीता देवी ने कहा योग से काया निरोग रहती है। कई प्रकार की बीमारियां दूर रहती है। शरीर तंदुरुस्त बनता है। इस तरह के प्रोग्राम का आयोजन 21 जून तक निरंतर होता रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...