ये होती है चुनाव आचार संहिता, बेदर्दी से उतरने लगे सरकार की महिमा मंडन कर रहे होर्डिंग्स

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल में चुनाव आचार संहिता लागू होने का असर चंद घंटों में ही दिखाई देने लगा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सरकार की योजनाओं का महिमामंडन कर रहे पोस्टर उतर रहे हैं।

इसके अलावा मंत्रियों, बोर्डों व निगमों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों ने तत्काल प्रभाव से सरकारी वाहनों के इस्तेमाल को त्याग दिया है। सरकारी तंत्र भी सरकार के लिए बेगाना हो गया।

गौरतलब है कि पिछले कल दोपहर 3ः31 बजे भारतीय निर्वाचन आयोग ने हिमाचल के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। कार्यक्रम की घोषणा होते ही स्वाभाविक तौर पर आचार संहिता लागू हो जाती है।

चुनाव आचार संहिता के लागू होने के बाद भाजपा के पक्ष में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सिरमौर के सतौन में रैली आयोजित हो रही थी।

शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सोलन में रैली भी थी। चूंकि, ये खबर सुबह ही सामने आ गई थी कि चुनाव आयोग ने दोपहर 3ः00 बजे पत्रकारवार्ता बुलाई है। साफ जाहिर हो रहा था कि हिमाचल के चुनाव की घोषणा हो जाएगी। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने 3ः00 बजे से 10 मिनट पहले ही संबोधन समाप्त कर दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 16 अक्तूबर को धर्मशाला का भी कार्यक्रम है। इसके अलावा क्यास ये भी लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री दक्षिण हिमाचल के सोलन में भी आ सकते हैं।

चुनाव आचार संहिता के बाद अहम बदलाव ये आएगा कि सरकार अपनी मशीनरी का इस्तेमाल रैलियों को सफल बनाने के लिए नहीं कर पाएगी। हालांकि, अब तक कांग्रेस व भाजपा ने स्टार प्रचारकों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन भाजपा के लिए अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ही कमान संभाले हुए हैं। जबकि प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सोलन से चुनावी शंखनाद किया है।

उधर, हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि राज्य में 28,46,201 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 27,28,555 महिला मतदाता हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...