शाहपुर – नितिश पठानियां
आज राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रेइ में प्रधानाचार्य श्री मती रचना मंचन्दा के नेतृत्व में यूथ एंड इको क्लब ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया। जिसमें अलग अलग किस्मों के पौधे लगाए गए। जिनमें नीम, निंबु, अशोका, सेव, गलगल व् अन्य औषधीय पौधे लगाए गए।

यूथ एंड इको क्लब में बच्चों और अध्यापकों ने मिलकर पौधा रोपण किया व् लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया।

ये रहे उपस्थित
इस अबसर पर सीमा चौधरी, संदीप राणा, सुमित वर्मा, कवि राज, रजो देवी, नितिन कुमार, कपिल गुलेरिया, कपिल कुमार, योगमाया, अर्चना देवी, अनुपम शर्मा, अंशुल सम्ब्याल आदि शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर पौधा रोपण किया।

