युवा स्वयंसेवी बनने के लिए 7 जुलाई तक करें आवेदन

--Advertisement--

धर्मशाला, 24 जून – व्यूरो रिपोर्ट 

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा मनमोहन कुमार ने बताया कि जिले में खण्ड स्तर पर 15 विकास खंडों में 16 युवा स्वयंसेवी के पद भरे जाने हैं।

उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर युवा विकास गतिविधियों तथा विभागीय कार्यक्रमों के संचालन हेतु वर्ष 2023-25 की अवधि के लिए यह पद भरे जाएंगे। जिसके लिए चयनित युवाओं को तीन हजार रूपये से छः हजार रूपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।

यह रहेगी पात्रता

उन्होंने बताया कि युवा स्वयंसेवी के लिए 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा आवेदन कर सकते हैं। खंड स्तर पर यूथ वॉलंटियर के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10+2 तथा जिला मुख्यालय में युवा स्वयंसेवी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होने के साथ कंप्यूटर में दक्षता अनिवार्य है।

ऐसे करें आवेदन

मनमोहन कुमार ने बताया कि उक्त पदों के लिए जिला कांगड़ा के युवा आवेदन प्रोफार्मा भर कर इसे 7 जुलाई 2023 से पहले जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाना अथवा डाक के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया इच्छुक युवा उपायुक्त कांगड़ा की वेबसाईट http://hpkangra.nic.in/notices/recruitments के माध्यम से आवेदन प्रोफार्मा प्राप्त कर सकते हैं।

अतिरिक्त जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892222317 या 9418308292 अथवा ई-मेल dsokangra@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...