ज्वाली – अनिल छांगू
युवा विकास परिषद कुठेड, तहसील जवाली के तत्वधान मे स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का दो दिवसीय आयोजन 26 नबम्बर से 27 नबम्बर 2023 को कुठेड के खेल मैदान मे किया जा रहा है।
इसमें कबड्डी, बेडमेंटन् और वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई जा रही है । जिसका प्रवेश शुल्क 1000/- रुपए प्रति प्रतियोगिता रखी गई है । प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 नबम्बर को शाम 5 बजे तक है । जिसे सुनीत पटियाल् सम्पर्क नंबर 8580419553 के पास जमा कर सकते हैं।

परिषद के संयोजक प्रीतम ठाकुर ने बताया कि इस मे परिषद की ओर से काफी अच्छे इनाम भी रखे गए है। कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता को 10,000/- रुपए तथा उप विजेता को 7000/- रुपए दिए जायेंगे । जबकि बेडमिंटन प्रतियोगिता के लिए विजेता व उप विजेता के लिए क्रमशः 5000/- रुपए व 3000/- रुपए का इनाम दिया जायेगा।

