युवा कांग्रेस ने फूंका सीएम और डीजीपी का पुतला

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती में हुई धांघली में शीघ्र जांच की मांग को लेकर प्रदेश भर में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी युवा कांग्रेस ने बुधवार को मंडी जिला मुख्यालय पर भी सीएम जयराम ठाकुर और डीजीपी संजय कुंडू का पुतला जलाया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और डीजीपी के विरोध में नारेबाजी भी की।

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सीबीआई की जांच बहुत धीमी गति से चल रही है जिसके चलते प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला मंडी के अध्यक्ष तरूण ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों युवा आज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने मांग उठाई है कि यदि जल्द ही इस मामले में मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए और इस कारण जिन युवाओं का भविष्य खराब हुआ है उसकी भरपाई  भर्ती सरगनाओं की संपत्ति से करवाई जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में वर्तमान में मौजूदा सरकार के समय में बहुत से पेपर लीक हुए और कई प्रकार की परीक्षाओं को रद्द किया गया है जो कि प्रदेश में भाजपा सरकार की नाकामी को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में पुलिस भर्ती मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक युवा कांग्रेस जनहित में अपने आंदोलन को जारी रखेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...