युवती से मकान मालिक के बेटे ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

देहरा- शीतल शर्मा

पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस के तहत डाक कर्मी युवती छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है डाक कर्मी युवती ने मकान मालिक के बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है।

युवती डाक विभाग में नौकरी करती है व यहां किराये के मकान पर रहती है। वहीं मकान मालिक के बेटे ने युवती को मोटरसाइकिल पर साथ चलकर डाक बांटने के लिए कहा व जब वह डाक बांटकर वापस आए तो युवक ने अपना मोटरसाइकिल एकांत जगह पर खड़ा कर दिया व युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

युवती ने इसका विराेध किया व युवक के घर जाकर सारी बात बताने की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया। वहीं संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने युवती के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है व युवक से भी पूछताछ जारी है।

वहीं डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया  युवती के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है व युवक से भी पूछताछ जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...