युवती का मर्डरः जंगल में मिले शव की 21 दिन बाद भी नहीं पहचान,पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये मांगी मदद

--Advertisement--

Image

महिला गर्भवती थी और 25 से 30 साल के बीच में इसकी उम्र है. पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया है. युवती की हाईट 5 फीट चार इंच है. जब महिला का शव मिला था तो चेहरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था. कंधे के पीछे पीठ पर बाईं ओर तितली का टैटू गुदा हुआ है.

हिमखबर- डेस्क

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के पर्यटन स्थल नारकंडा के जंगल में मिले महिला के शव की 21 दिन बाद भी पहचान नहीं हो पाई है. अब महिला की पहचान को लेकर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये मदद मांगी है. पुलिस ने महिला से जुड़ी कुछ जानकारियां साझा की हैं और इनके जरिये पहचान करने की अपील की है.

बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि महिला गर्भवती थी और 25 से 30 साल के बीच में इसकी उम्र है. पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, युवती के शरीर पर कई टैटू बना गए हैं.

युवती के हाथ पर ‘ए’ लिखा हुआ है. वहीं, कंधे के पीछे पीठ पर बाईं ओर तितली का टैटू गुदा हुआ है. साथ ही दाहिने हाथ पर ‘आई लव मॉम-पॉप और जेड’ लिखा हुआ है. वहीं, छाती के बाई तरफ इंग्लिश में ‘रोशन प्रिंस’ लिखवाया गया है. युवती की हाईट 5 फीट चार इंच है. जब महिला का शव मिला था तो चेहरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था और पहचान नहीं हो पाई थी.

अंदेशा है कि युवती को मारने के बाद यहां फेंका गया है. मीडिया से बातचीत में डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ का कहना है कि फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो पाई है और मर्डर का यह मामला है. पुलिस जांच कर रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...