युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के सनोरा के समीप जंगल में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने राजगढ़ सोलन सड़क के किनारे सनोरा के समीप पेड़ से लटका शव देखा, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

यशवंत नगर पुलिस चौकी तथा राजगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारकर जांच शुरू कर दी हैं। अब शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल भेजा जा रहा है। युवक की शिनाख्त अभिषेक निवासी भानत के रूप में हुई है, जिसकी आयु 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

जानकारी मिली है कि अभिषेक टिपर चलाता था, जो कि कुछ समय से परेशान था। जिसके चलते देर रात को युवक ने फंदा लगाकर अपनी यह लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मौके पर भानत गांव के लोगों को बुलाया है। ताकि युवक की असली पहचान हो सके।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले में गहन छानबीन में जुट गई है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक ओमपति जामवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि राजगढ़ उपमंडल में एक युवक ने फंदा लगा लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...