युवक ने की महिला सफाई कर्मी की पिटाई, अस्पताल में की भर्ती

--Advertisement--

युवक ने की महिला सफाई कर्मी की पिटाई, अस्पताल में की भर्ती।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

जुलाहकड़ी में डोर टू डोर कूड़ा उठाने गई महिला सफाई कर्मी के साथ एक युवक ने मारपीट की है। इस दौरान महिला को चोटें आईं हैं। इसके चलते उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

घायल सपना कुमारी पत्नी पवन कुमार निवासी गांव दरकेटी नगर परिषद के सफाई ठेकेदार के अधीन कार्य करती है। बुधवार को सुबह जब वह जुलाहकड़ी में डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित कर रही थी तो किराये के कमरे में रह रहे एक युवक को लंबित कूड़ा शुल्क के बारे में बताया।

इस पर युवक ने महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया। इसको लेकर कर्मी ने भी युवक को जवाब दिया। लेकिन युवक ने आग बबूला होकर महिला से मारपीट की।

महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और महिला को छुड़वाया। इसके बाद महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। साथ ही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई।

पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करने के साथ मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...