यादों में सिमट कर रह गए सावन के माह में पड़ने वाले झूले- शशि राणा

--Advertisement--

Image

यादों में सिमट कर रह गए सावन के माह में पड़ने वाले झूले, गाँवो में विलुप्त होने की कगार पर है सावन माह की संस्कृति- शशि राणा

भलाड – शिबू ठाकुर

आधुनिकता की दौड़ में संस्कृति पीछे छूटती जा रही है और पुरानी परंपराएं विलुप्त होने की कगार पर हैं। शिव शक्ति युवा क्लब के मीडिया प्रभारी शशि राणा ने कहा कि एक समय था कि सावन आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते थे। साथ ही सावन माह के आगमन से पहले ही गली – गाँव में पेडों पर झूले पड़ने की तैयारियां होने लगती थीं।

सावन माह की शुरूआत होते ही पेडों पर झूले पड़ जाते थे। पेडों पर पड़े झूले को झूलने के लिए सहेलियां समूह बनाकर झूला झूलने पहुँचती थीं एवं सभी आपस में सावन के गीत गाती थीं।

लेकिन आज के समय में पुरानी परंपराओं की जगह फेसबुक फ्रेंड्स ने ले ली है। सोशल मीडिया पर लोग इतने एक्टिव हो गए हैं की वह अपनी संस्कृति और पुरानी परंपराओं को भूलते जा रहे हैं। शशि राणा ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में संस्कृति और पुरानी परंपराएं पीछे छूटती जा रही हैं।

अब ना ही किसी गांव में झूले दिखाई देते हैं और ना ही कहीं सावन के गीतों की धुन सुनाई देती है। पुराने समय में मनोरंजन के सीमित साधन थे। इसलिए त्योहारों में लोग आपसी भाईचारा बढ़ाने के साथ-साथ मनोरंजन भी करते थे। सावन का पूरा महीना त्योहार के रूप में मनाया जाता था।

इसलिए पहले सावन माह में झूला झूलने और सावन के गीत गाने की परंपरा होती थी। वहीं पहले संयुक्त परिवार हुआ करते थे इससे परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे से जुड़े रहते थे। आज के समय में ज्यादातर परिवार एकल परिवार हो गए हैं इससे आपस में दूरियां बढ़ती जा रही हैं।

जर्नलिस्ट शशि राणा ने कहा कि जिंदगी की भागदौड़ और व्यस्तताओं के बीच सावन की मस्ती कहीं गुम हो गई है। गांवों में पेड़ों पर पड़े झूले और उनके दृश्य अब विरासत बनते जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...