मंडी – अजय सूर्या
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की लोकल कमेटी मंडी ने ए डी एम को ज्ञापन दिया जिसमें मांग की कि मंडी शहर में प्रयोग के नाम पर बार बार यातायात व्यवस्था के बदलाव की कड़ी निन्दा करती हैं। इससे शहर की जनता और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
यातायात व्यवस्था में बार बार परिवर्तन यह दर्शाता है कि जिला प्रशासन इस शहर को एक प्रयोगशाला बना कर रखा है। कभी बस ठहराव को बदला जा रहा है तो कभी आईटीआई से महामृत्युंजय के लिए दोनों तरफ यातायात चलाया जा रहा है। महामृत्युंजय से विश्वकर्मा की तरफ उल्टा यातायात चलाया जा रहा है जिससे राह में चलने वाले आम जनमानस को दिखतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय प्रशासन मंडी शहर को व्यवस्थित करने में असमर्थ होता जा रहा है।पिछली बरसात में जब विश्वकर्मा पहाड़ी गिरी थी तभी ट्रैफिक चलाया जा रहा था अब सड़क सही है तो एक तरफा यातायात करके ट्रैफिक को उल्टा कर दिया है और यह पहली बार हो रहा है कि ट्रैफिक गलत दिशा में किया जा रहा है।
माकपा ने कहा है कि यदि प्रशासन ऐसे प्रयोग से बाज़ नहीं आते हैं तो मजबूरन आम जनता को लामबंद करते हुए आंदोलन करना पड़ेगा। और आईटीआई चौक के पास ही चक्का जाम करना पड़ेगा। इस अवसर पर माकपा लोकल कमेटी मंडी सचिव सुरेश सरवाल, विना वैद्य, गोपेंद्र कुमार, मनीराम, किशोरी रिहाना इत्यादि ने हिस्सा लिया।

