मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, दयारगी पंचायत के पास स्थित बीएसएल परियोजना की नहर में अचानक एक युवक गिर गया और तेज जलधारा के साथ बहने लगा।

हालांकि, दयारगी पंचायत के पूर्व प्रधान ने अपनी जान की परवाह किए बिना युवक की जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दयारगी पंचायत के पास स्थित बीएसएल (BSL) परियोजना की नहर में अचानक युवक गिर गया और तेज जलधारा के साथ बहने लगा।

युवक को बहता देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि कोई भी उसमें उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

इसी बीच दयारगी पंचायत के पूर्व प्रधान बालक राम कौशल वहां पहुंचे और बिना एक पल गंवाए उफनती नहर में छलांग लगा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बालक राम कौशल किस तरह संघर्ष करते हुए बहते हुए युवक तक पहुंचते हैं।

उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद युवक को पकड़ा और फिर किनारे पर मौजूद लोगों की मदद से रस्सी के सहारे उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मिली इस मदद ने युवक को नया जीवनदान दिया है।

पहले भी बचा चुके हैं कई जानें

वहीं, जिस स्थान पर यह घटना हुई, उसे स्थानीय लोग अपनी खतरनाक गहराई और तेज बहाव के कारण ‘खूनी नहर’ कहते हैं। यह पहली बार नहीं है जब बालक राम कौशल ने ऐसा साहसिक कार्य किया हो।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पूर्व में भी कई डूबते हुए लोगों को बचा चुके हैं, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में उन्हें ‘जीवन रक्षक’ के नाम से जाना जाता है। उनकी इस निस्वार्थ सेवा और बहादुरी की अब हर तरफ सराहना हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...