मोहब्बत का ऐसा अंजाम; लाश के 35 टुकड़े, कातिल प्रेमी हर रोज एक टुकड़े से ऐसा करता..?

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली

यह प्यार नहीं, बल्कि दरिंदगी है। बेपनाह मोहब्बत का ऐसा अंजाम न पहले कभी सुना और न ही देखा। आखिर ऐसा क्या हो गया कि प्रेमिका को ऐसी खतरनाक मौत दे ही। हम बात कर रहे हैं दिल्ली में लिव-इन रिलेशन में रहने वाले प्रेमी जोड़े आफताब और श्रद्धा की।

प्रेमी ने युवती की हत्या कर कर उसकी लाश के करीब 35 टुकड़े कर दिए और फिर हर रोज शहर के अलग-अलग हिस्सों में टुकड़ों को फेंकता रहा। रूह कंपा देने वाले इस मर्डर के आरोपी को आखिरकार पांच महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस से पता चला है कि आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिए और उन्हें रखने के लिए एक बड़ा फ्रिज खरीदा। इस दौरान उसने 18 दिन तक लाश के टुकड़ों को घर पर फ्रिज में ही रखा। इसके बाद आफताब हर रात 2 बजे लाश का एक टुकड़ा प्लास्टिक बैग में ले जाता था और शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंक आता था।

पुलिस ने अब फेंके गए टुकड़ों को बरामद भी कर लिया है। बता दें कि आरोपी आफताब अमीन पूनावाला शादी का झांसा देकर 26 साल की श्रद्धा को मुंबई के मलाड इलाके से दिल्ली ले आया था। श्रद्धा वाकर मुंबई के मलाड इलाके में स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी के कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। दोनों की मुलाकात वहीं पर हुई।

दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फिर लिव-इन रिलेशन में रहने लगे. जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया. परिवार के विरोध करने पर श्रद्धा और आफताब ने अचानक मुम्बई को छोड़ दिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...