
शिमला,29,सितम्बर, 2022 – नितिश पठानियां
भारत में इंजन ऑयल के प्रमुख ब्रांड मोबिल ने बहु.प्रतीक्षित ऐक्शन थ्रिलर विक्रम वेधा के साथ साझेदारी की है। विक्रम वेधा 30 सितम्बर को दुनिया भर में 100 से अधिक देशों में रिलीज़ होने जा रही है।
ऋतिक रौशन, सैफ अली खान और राधिका आप्टे के अभिनय से सजी इस बहु प्रतीक्षित फिल्म के साथ जुड़कर मोबिल इंसानों की प्रगति को बढ़ावा देने, उनमें आत्मविश्वास पैदा करने और ग्राहकों को उनकी असली क्षमता पहचानने की अपनी ब्रांड वैल्यू पर जोर देना चाहता है।विक्रम वेधा एक ऐक्शन थ्रिलर है जिसके लेखक और डायरेक्टर पुष्कर.गायत्री हैं।
एक्सॉनमोबिल लुब्रिकेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ,विपिन राणा ने कहा कि अपने ग्राहकों को आगे बढ़ने में सपोर्ट करने के लिए हमारी मजबूत प्रतिबद्धता ही वह बुनियादी मूल्य है जो हमारे बिजनेस को परिभाषित करता है।
गाड़ी चलाने वालों के पास अनेक विकल्प होते हैं लेकिन उनके लिए यह जानना सबसे अच्छा है कि अपने वाहनों की सुरक्षा करना और खुद की सुरक्षा करना सबसे प्रमुख है। इस फिल्म के साथ अपने सहयोग के माध्यम से हम यह दोहराना चाहते हैं कि सही विकल्प चुन कर अपनी तंदुरुस्ती की रक्षा करना महत्वपूर्ण है।
इस फिल्म में मोबिल सुपर मोटो इंजन ऑयल को दिखाया गया है जो टू.व्हीलर्स के इंजन को शानदार सुरक्षा देने के लिए उद्योग में सबसे अलग पहचान रखता है। इसके अलावा यह साझेदारी मोबिल के मौजूदा अभियान, फरक लाकर देखिये को आगे बढ़ाती है।इसमें इंजन की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया है।
