मोदी दौरे को लेकर झंडों से सजेगा धर्मशाला, जनता में उत्साह

--Advertisement--

Image

पीएम का धर्मशाला की जनता से आत्मीयत रिश्ता: विशाल, मोदी दौरे को लेकर झंडों से सजेगा धर्मशाला, जनता में उत्साह, जोन प्रभारियों के साथ विधायक ने की बैठकें, हर घर पहुंचेंगा निमंत्रण

धर्मशाला – राजीव जसबाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के धर्मशाला आगमन पर पुरा शहर एक बार फिर भगवामय होगा। प्रधानमंत्री के धर्मशाला आगमन पर पुरे शहर को 20000 से अधिक पार्टी के झंडों से सजाया जा रहा है।

धर्मशाला से 10000 जनता प्रधानमंत्री के रोड शो में भाग लेंगे। इसके लिए भाजपा मंडल धर्मशाला हर घर निमंत्रण पत्र पहुंचाएगा।

वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया ने भी बैठक का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत शनिवार को भाजपा मंडल धर्मशाला के चारों जोन में जोन प्रभारी, नगर निगम वार्ड, छावनी वार्ड और पंचायत प्रभारियों के साथ बैठकें कीं।

वहीं रविवार को नगर निगम धर्मशाला के 17 वार्ड में बैठकें होंगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और सासंद किशन कपूर भी शामिल रहेंगे।

वहीं 13 जून को भाजपा जोन-04, 14 जून को जोन-03 और 15 जून को जोन-02 पंचायत एरिया में बैठकें होंगी।

इसके अलावा धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला के तहत आने वाले भागसू, मैक्लोडगंज, कोतवाली, कचहरी, दाड़ी, फतेहपुर, सिधबाड़ी, योल, नरवाणा, टँग, चामुंडा, चैतडू, मसरेड़, खनियारा बाजार में व्यापारियों को निमंत्रण देने के लिए शेड्यूल तैयार किया गया है।

विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि पांच साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तीसरा दौरा है। माननीय प्रधानमंत्री का धर्मशाला की जनता के साथ विशेष लगाव है। यही कारण है कि इतिहास में पहली बार देश के प्रधानमंत्री दिल्ली से बाहर कहीं रात गुजारेंगे।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के धर्मशाला आगमन को लेकर जनता में खासा उत्साह है। प्रधानमंत्री के रोड शो में धर्मशाला से 10000 लोग भाग लेंगे।

शनिवार को आयोजित विभिन्न बैठकों में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, महापौर ओंकार नैहरिया, उप महापौर सर्व चन्द गलोटिया, राजेश वर्मा, महिंद्र भुल्लर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...