मेडिकल स्टोर के मालिक के घर से चिट्टा व नशीली दवाइयां बरामद

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस की एंटी ड्रग्स ब्यूरो टीम ने बुधवार को लठियाणी में एक मैडीकल स्टोर के मालिक के घर औचक छापेमारी की। इस दौरान टीम ने उसके घर से नशीले पदार्थों की खेप बरामद की।

टीम ने चैकिंग के दौरान उसके घर से प्रतिबंधित नशीली 2200 टैबलेट के अलावा 3.96 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। इस मामले में टीम ने स्टोर के मालिक के खिलाफ बंगाणा पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने उक्त मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार सायं एएनटीएफ एंटी ड्रग्स इंस्पैक्टर सर्वजीत सिंह, पुनीत कुमार, अमित कुमार, अमित कश्यप, ड्रग इंस्पैक्टर रजत शर्मा पर आधारित टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर लठियाणी बाजार में स्थित एक मैडीकल स्टोर के मालिक के घर गांव राजली बन्यालां में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान टीम को उसके घर से चिट्टा तथा नशीले कैप्सूल बरामद हुए। इस दौरान एंटी ड्रग्स ब्यूरो टीम इंस्पैक्टर ने स्थानीय पंचायत प्रधान जोगिंद्र शर्मा, वार्ड पंच राकेश कुमार को भी मौके पर बुलाया।

बंगाणा पुलिस थाना एसएचओ के बोल

बंगाणा पुलिस थाना के एसएचओ रवि पाल शर्मा ने बताया कि पुलिस के एंटी ड्रग्स ब्यूरो टीम ने बुधवार को पुलिस थाना क्षेत्र के लठियाणी में छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति अरुण कुमार निवासी राजली बन्यालां के घर से चिट्टा तथा प्रतिबंधित नशीली दवाइयां पकड़ी हैं। इस मामले में आरोपित व्यक्ति के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...