मुख्य संसदीय सचिव ने किया बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ

--Advertisement--

Image

मंडी 22 फरवरी – अजय सूर्या 

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान पड्डल मैदान में आयोजित की जा रही शिवरात्रि बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर ने किया।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 63.5 किग्रा वर्ग भार में मोहित पराशर और वीरेन्द्र सैनी के बीच में हुआ। जिसमें मोहित पराशर विजेता रहे, इसी भार वर्ग में दूसरा मुकाबला शोभे राम और अनमोल के बीच हुआ जिसमें अनमोल विजेता रहे।

प्रतियोगिता के 48 किग्रा भार वर्ग में राहुल और रामजी के बीच में मैच खेला गया। जिसमें रामजी विजेता रहे। 51 से 54 किग्रा भार वर्ग में विकास और अर्पित के बीच मैच हुआ। जिसमें विकास विजेता रहा।

57 से 60 किग्रा भार वर्ग में सौरभ जम्वाल और चंदन कुमार के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सौरभ जम्वाल विजेता रहे। इसी भार वर्ग में जिग्याश दुग्गल और तरूण के मध्य हुए मुकाबले में जिग्याश दुग्गल विजयी रहे।

63.5 किग्रा भार वर्ग में शम्मी और दीपक के मध्य हुए मुकाबले में शम्मी विजयी रहे जबकि मोहित और अनमोल के बीच हुए मुकाबले में मोहित विजयी रहे।

75 किग्रा भार में शिवम और विद्यासागर के बीच हुए मुकाबले में विद्यासागर विजयी रहे। 92 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम और मुकेश के मध्य हुए मुकाबले में शिवम विजयी रहे।

92 प्लस भार वर्ग में हितेश और विकास के मध्य हुए मुकाबले में विकास विजयी रहे। 57 से 60 किलो भार वर्ग में हिमेन्द्र और शौरभ जम्बाल के मध्य हुए मुकाबले में शौरभ विजयी रहे।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर विधायक चन्द्रशेखर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, एसडीएम रीतिका जिंदल, बॉक्सिंग कोच रोशन भारती, मान सिंह, सोहन लाल ठाकुर, सुरेश चैधरी, विनोद कुमार, इन्द्र सिंह, सुरज ठाकुर, मिनाक्षी सहित अन्य उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...