मुख्यालय चुवाड़ी में अवैध कब्जे हटाने की मुहिम दूसरे दिन भी रही जारी

--Advertisement--

Image

चुवाडी – अनिल संबियाल

जिला के भट्टियात उपमंडल के मुख्यालय चुवाड़ी में अवैध कब्जे हटाने की मुहिम दूसरे दिन भी जारी रही। बताते चलें कि शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने राजस्व विभाग समेत पुलिस बल की मौजूदगी में सुदली से त्रिमथ मार्ग पर अवैध कब्जे हटाने की मुहिम शुरू की थी।

इस दौरान दो अवैध कब्जों को हटाया गया। वहीं आज सुबह से कार्रवाई शुरू हो चुकी है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरी कारवाई में कस्बे के करीब एक दर्जन अवैध कब्जों को हटाने के काम को अंजाम दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार इस बावत हाई कोर्ट के आदेशों के बात यह मुहिम चलाई जा रही है। उधर दूसरी तरफ सिहुंता में भी शुक्रवार को आधा दर्जन के करीब अवैध कब्जे हटाने के बाद आज भी कारवाई जारी रही।

इस कारवाई की जिम्मेदारी संभाल रहे एसडीओ चंद्रशेखर ने बताया कि नोटिस के बावजूद अपने कब्जे न हटाने के चलते अब विभाग को यह कारवाई करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि विभाग की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण तथा कब्जा करने वालों के खिलाफ कारवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...