मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को धमकी, खालिस्तान के मुद्दे पर गुरपतवंत पन्नू ने भेजा वीडियो मैसेज

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

खालिस्तान के मुद्दे पर सिख फ़ार जस्टिस संस्था के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को धमकी दी है। जारी किए गए वीडियो मैसेज में कहा गया है कि सिख फॉर जस्टिस ने इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध किया था और पंजाब को खालीस्तान में बदलने का दावा किया था। इसके बावजूद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी रही।

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने भी यदि इस यात्रा का समर्थन किया, तो उन्हें पॉलिटिकल डेथ भी फेस करनी पड़ सकती है। इस धमकी में कहा गया है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में संत भिंडरावाले के बैनर और पोस्टर बैन किए थे और यदि यही रास्ता सुखविंदर सुक्खू ने भी अपनाया, तो उन्हें भी कीमत चुकानी पड़ेगी। हिमाचल पंजाब का हिस्सा है और शिमला खालिस्तान की नई राजधानी बनेगी।

उन्होंने यह भी कहा है कि सिख फार जस्टिस ने पहले ही पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने के लिए 100000 डॉलर का बजट जारी कर रखा है।

गौरतलब है कि नई सरकार बनने के बाद हिमाचल में किसी मुख्यमंत्री के लिए ये पहली धमकी है। इससे पहले भी भाजपा सरकार में जयराम ठाकुर को इस तरह की ईमेल के जरिए धमकियां मिलती रही है, लेकिन उन्होंने इन धमकियों से डरकर फैसले नहीं बदले।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...