मुख्यमंत्री सुक्खू की पैराें पर गिरीं नौकरी खो चुकी आउटसोर्स कर्मी

--Advertisement--

डरोह/पालमपुर – बर्फू 

कोरोना काल में भर्ती किए गए आउटसोर्स कर्मियों को सरकार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। शनिवार को इनकी नौकरी का अंतिम दिन था, जिसके चलते ये लोग अब परेशान हो गए हैं कि जाएं तो जाएं कहां।

रविवार को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह में 22वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे थे।

यहां ये आउटसोर्स कर्मी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। एक महिला मुख्यमंत्री के पैरों में गिर गई और रोने लगी। सुरक्षा कर्मियों ने महिला को पीछे हटा दिया।

इसके बाद दोबारा मुख्यमंत्री इन लोगों से मिलने आए और इनकी बात सुनी। इन लोगों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उनकी नौकरी को बचाया जाए।

मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि संबंधित विभाग के मंत्री इस मामले को देख रहे हैं और जितना सरकार से बन पाएगा उतना सरकार करने का प्रयास करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...