मुख्यमंत्री ने शहीद सिपाही गज्जण सिंह के पैतृक गाँव पचरंडा में पहुँच कर परिवार के साथ दुख साझा किया

--Advertisement--

Image

मुख्यमंत्री ने शहीद सिपाही गज्जण सिंह के पैतृक गाँव पचरंडा में पहुँच कर परिवार के साथ दुख साझा किया। बहादुर सैनिक के शव को कंधा दिया, अरदास में शामिल हुए और पारिवारिक सदस्यों के साथ चिता को अग्नि दी।

रूपनगर- सुभाष

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शहीद सिपाही गज्जण सिंह को श्रद्धाँजलि भेंट की, जिनका संस्कार आज रूपनगर जि़ले में उनके पैतृक गाँव पचरंडा में पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया। मुख्यमंत्री ने शहीद के शव को कंधा दिया, जिनके साथ इस मौके पर पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह भी शामिल हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने फूल मालाएं भेंट की और अरदास में भी शामिल हुए। उन्होंने शहीद के पिता और भतीजे के साथ शूरवीर सैनिक की चिता को अग्नि भी दी। शहीद गज्जण सिंह ने 11 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सैक्टर में आतंकवादियों के साथ लोहा लेते हुए अतुलनीय बलिदान दिया।

दुखी परिवार के सदस्यों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद गज्जण सिंह का बेमिसाल बलिदान बाकी सैनिकों को देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपनी ड्यूटी और अधिक समर्पित भावना और प्रतिबद्धता से निभाने के लिए सदा प्रेरित करता रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...