मुख्यमंत्री ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र में किए 41.52 करोड़ रुपये के लोकार्पण और शिलान्यास

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 41.52 करोड़ रुपये की लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने 1.34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बम्बलू हेलीपैड, 17.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय बड़सर और 1.11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन बणी का लोकार्पण किया।

उन्होंने 18.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले धनेटा-बड़सर सड़क और बड़सर तहसील में मान खड्ड पर 2.88 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले चेकडैम का शिलान्यास भी किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...