मुख्यमंत्री ने पंडोह बस दुर्घटना के घायलों का कुशलक्षेम जाना, 2.50 लाख की दी फोरी राहत

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार सायं क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंच कर पंडोह के समीप दयोड में हुई बस दुर्घटना के घायलों का कुशलक्षेम पूछा।

उन्होंने दुर्घटना में बस चालक की मृत्यु पर गहरा दुःख जताया और उनके परिवार को सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का विश्वास दिलाया।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सभी घायलों को त्वरित राहत प्रदान करने तथा अस्पताल प्रशासन को इनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों और घायलों को फौरी राहत के तौर पर 2.50 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की गई है।

इस अवसर पर सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, कृषि उत्पाद विपणन समिति के अध्यक्ष दिलीप, नगर निगम मंडी की महापौर दिपाली जसवाल, उप-महापौर वीरेंद्र भट्ट और अन्य पार्षद, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...