मुख्यमंत्री ने गग्गल हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया

--Advertisement--

गग्गल/कांगड़ा, राजीव जस्वाल

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के गग्गल हवाई अड्डे पहुंचने पर राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। श्री नड्डा धर्मशाला में आयोजित राज्य भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करने के लिए प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे।
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए सैंकड़ों लोगों ने सड़क के दोनों किनारों पर खड़े इन नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। खुली जीप में सवार इन नेताओं ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री श्री राकेश पठानिया, विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, सांसद किशन कपूर और इन्दु गोस्वामी, राज्य भाजपा महासचिव त्रिलोक जमवाल एवं राकेश जमवाल और विधायकगण मुल्ख राज प्रेमी, विशाल नेहरिया एवं जियालाल तथा पूर्व सांसद कृपाल परमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

10वीं पास युवाओं के लिए नाैकरी का सुनहरा मौका! 22 हजार तक मिलेगा वेतन, जानें कब हाेगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क उप-रोजगार कार्यालय सुंदरनगर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर...

सुधीर शर्मा ने थुनाग में आपदा प्रभावितों संग मनाया जन्मदिन, निकिता की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे

हिमखबर डेस्क पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में धर्मशाला से भाजपा...

हिमाचल में स्थापित हाेगा स्मार्ट ‘अर्ली वार्निंग सिस्टम”.. अब AI देगा आपदा से पहले चेतावनी!”

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश अब आपदाओं से लड़ने...

हिमाचल में फिर शुरू होगी लॉटरी, प्रो. धूमल ने जताया विरोध, कहा- इससे प्रदेश बर्बादी की ओर बढ़ेगा

हिमखबर डेस्क भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं...