मुख्यमंत्री के दौरे से 15 घंटे पहले पहाड़ी दरकी, बाल बाल बची एचआरटीसी की बस बड़ा हादसा टला

--Advertisement--

Image

सोलन –  रजनीश ठाकुर

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व दो केंद्रीय मंत्रियों केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आज धर्मपुर में दौरा है लेकिन कार्यक्रम से ठीक 15 घंटे पहले जालंधर मनाली रास्ट्रीय उच्च मार्ग के हुककल के पास शाम को पांच बजे के आसपास अचानक एक बड़ी सी चटान आ गिरी जिससे रास्ट्रीय उच्च मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के दौरे से ठीक पहले इस तरह से रास्ट्रीय उच्च मार्ग के अवरुद्ध होने से विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए हैं कि किस तरह से सुबह के लिए यातायात को बहाल करना है और मुख्यमंत्री के दौरे के लिए मार्ग को चालू करना है।

हालांकि एक बात की खुशी है कि जब यह चट्टान आ गिरी तो कोई वाहन या पैदल यात्री इस चट्टान की चपेट में नहीं आया जबकि चट्टान गिरने से पहले एचआरटीसी की बस सवारियों से भरकर जा रही थी। जिसे चालक ने ल्हासा गिरने की आसंका से थोड़ा पीछे ही खड़ा कर दिया था ।जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। क्योंकि हुककल से लेकर पद्छु तक अनेक ऐसे हादसे हो चुके है जिसमें बहुत से लोग जख्मी हुए हैं और कुछ की जान भी जा चुकी हैं।

क्या कहते है अधिकारी

जब इस बारे रास्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिशाषी अभियंता समीरपुर प्रमोद कश्यप से बात हुई तो उन्होंने कहा कि पहाड़ी दरकने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ है जिसके लिए रास्ट्रीय उच्च मार्ग व लोक निर्माण विभाग मिलकर कार्य कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...