मुकेश अंबानी नहीं, अब गौतम अडानी भारत में सबसे अमीर

--Advertisement--

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2024 जारी, एक साल में गौतम की संपत्ति में रिकार्ड 95 प्रतिशत का उछाल

हिमखबर डेस्क

पोर्ट, एयरपोर्ट से लेकर सीमेंट और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में काम करने वाले अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी अब एशिया और देश के सबसे अमीर इनसान बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है, जो लंबे समय से नंबर-1 के स्पॉट पर बने हुए थे।

गौतम अडानी के साथ यह करिश्मा तब हुआ है, जब 2023 की शुरुआत में उन्हें हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट का सामना करना पड़ा और इससे उबरने में उन्हें एक साल से ज्यादा का वक्त लगा। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2024 के मुताबिक 31 जुलाई, 2024 तक के डाटा के हिसाब से गौतम अडानी देश के सबसे अमीर इनसान हो चुके हैं।

उनकी संपत्ति 11.62 लाख करोड़ रुपए को पार कर चुकी है। उनकी संपत्ति में रिकार्ड 95 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। अब मुकेश अंबानी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनकी संपत्ति 10.14 लाख करोड़ रुपए हो गई है, जबकि एचसीएल टेक्नोलॉजीस के फाउंडर शिव नडार एंड फैमिली 3.14 लाख करोड़ रुपए की दौलत के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीच्यूट की मालिक एस पूनावाला इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। वहीं सन फार्मास्युटिकल्स के दिलीप सांघवी पांचवें स्थान पर हैं। बीते पांच सालों में छह व्यक्ति ऐसे रहे हैं, जो लगातार भारत के टॉप-10 अरबपतियों में शुमार रहे हैं।

इस लिस्ट में कुमार मंगलम बिड़ला फैमिली छठवें स्थान पर, गोपीचंद हिंदुजा सातवें, राधाकृष्ण दमानी आठवें, अजीम प्रेमजी नौवें और नीरज बजाज फैमिली दसवें स्थान पर हैं। भारत में अब अरबपतियों की संख्या बढक़र 334 हो गई है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले 75 अधिक है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति वाले लोगों की संख्या 1,539 है। इसमें 220 नए नाम जुड़े हैं। वहीं, सात वर्षों में इसमें 150 प्रतिशत का उछाल देखा गया है। इसमें फैमिली बिजनेस, स्टार्टअप संस्थापक, प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टर, फिल्म स्टार और एंजेल इन्वेस्टर आदि का नाम शामिल है।

हर पांच दिन में बना एक नया अरबपति

हुरुन इंडिया की लिस्ट में कहा गया है कि 31 जुलाई, 2024 तक इस साल भारत ने हर पांच दिन में एक अरबपति बनाया है। एशिया में वेल्थ क्रिएशन के मामले में भारत तेजी से उभर रहा है, जबकि चीन के अंदर इसमें गिरावट देखी जा रही है। भारत के अंदर 2024 के दौरान वेल्थ क्रिएशन में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि देश में अरबपतियों की संख्या 334 हो चुकी है।

लिस्ट में पहली बार शाहरुख-ऋत्विक

बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान 7300 करोड़ रुपए वेल्थ के साथ पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। शाहरुख के अलावा इस लिस्ट में 4600 करोड़ की संपत्ति के साथ जूही चावला, 2000 करोड़ की वेल्थ के साथ ऋत्विक रोशन, अमिताभ बच्चन और फैमिली 1,600 करोड़ रुपए और करण जौहर 1,400 करोड़ रुपए भी शामिल हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल आपदा प्रभावित राज्य घोषित, विधानसभा में मुख्यमंत्री ने की घोषणा

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल सरकार ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट...