मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक्सीडेंट के बाद तेल टैंकर में लगी आग, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भयानक हादसा हो गया। दरअसल केमिकल ले जा रहा एक टैंकर हादसे का शिकार हो गया, जिससे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए एक टैंकर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मुंबई की ओर जाते समय केमिकल से लदा टैंकर पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई।

एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि लोनावाला और खंडाला के बीच यह घटना घटी। टैंकर में कोई केमिकल भरा हुआ था।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने के बाद टैंकर में आग लगी और रसायन में विस्फोट होने से निकले अंगारे सड़क पर चल रहे वाहनों पर गिरने लगे।

लोनावाला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क पर चल रहे तीन वाहन चालक इस घटना में घायल हो गए और चार की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों में एक व्यक्ति टैंकर में सवार था।

वहीं टैंकर में सवार दो लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।

विजुअल्स में पलटे हुए टैंकर से करीब 10 फीट ऊंची आग की लपटें उठती देखी गईं. पुल के नीचे भी आग फैल गई, जो तेल के फैलने के कारण लगी थी.

पुल के नीचे वाली सड़क पर जलते टैंकर के कुछ हिस्से गिरने से एक और दर्दनाक हादसा हुआ. इस घटना में पुल के नीचे सड़क पर एक 12 साल के बच्चे की मौत होने की खबर है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलवे ने पटरी से उतार दी कांगड़ा घाटी ट्रेन, पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक ट्रैक चकाचक, पर गुमराह की जा रही जनता

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने...

दो दिन में तैयार किया जाए पंचायतों का आरक्षण रोस्टर, 31 तक जारी होगी अंतिम नोटिफिकेशन

हिमखबर डेस्क  पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में सीटों के...