मिस्टर फ्रेशर का ताज नीरज व मिस फ्रेशर का ताज परिधि गर्ग के सर सजा

--Advertisement--

Image

रैत- नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया l इस अवसर पर छात्र – छात्राओ द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया , प्रधानाचार्य बीएस बाग द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया l मुकुल,रिशु, व शिवानी ने ने मंच संचालन किया।इस के अलावा नये छात्र – छात्राओ ने अपने गायन एवं नृत्य से सब को मंत्रमुग्ध कर दिया l

इस दौरान मिस व मिस्टर फ्रेशर 2022 का चयन भी किया गया l इस में छात्र – छात्राओ ने भारतीय व पश्चिम परिधानों में मॉडलिंग कर दर्शकों का मन मोह लिया l मिस्टर फ्रेशर का ताज नीरज व मिस फ्रेशर का ताज परिधि गर्ग के सर सजा l मिस्टर पर्सनालिटी अभिषेक भाटिया मिस पर्सनालिटी दीक्षा रहे l

बीएड द्वितीय वर्ष से शिवानी सहित कई बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किये l राकेश ने गायन प्रस्तुत किया lमॉडलिंग के निर्णायक मण्डल की भूमिका सहायक प्रवक्ता कार्तिक,शिल्पा व मेघना पठानिया ने निभाई l कार्यक्रम के अंत में मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर ने केक भी काटा एवं सभी ने प्रीति- भोज किया lसाथ ही नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बच्चे डीजे की धुन पर थिरके।

महाविद्यालय के कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया ने छात्र – छात्राओ के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहाना की एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दीं l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया ,कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया, प्रधानाचार्य बीएस बाघ, विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा व डॉ पूनम देवी सहित सभी अध्यापकवर्ग उपस्थित रहे l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...