मिशन एजुकेशन के बाद मिशन हेल्थ का किया गया विधिवत शुभारंभ

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरूंग 

आज बनीखेत में मिशन एजुकेशन की बैठक का आयोजन किया गया I इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रधान रोशन ठाकुर ने की I

बताते चलें कि मिशन एजुकेशन 27 पंचायतों से जुड़े हुए समाज सुधारकों का एक संगठन है जोकि वर्ष 2018 में अस्तित्व में आया था Iइस संगठन की प्रमुख मांग बनीखेत या इसके आसपास के इलाके में सरकारी कॉलेज की थी I

मंत्रिमंडल की बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की के द्वारा घोषणा किए जाने के बाद मिशन एजुकेशन संगठन ने मुख्यमंत्री महोदय का धन्यवाद किया I

आज की इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिस प्रकार सरकारी कॉलेज की मांग को सरकार के समक्ष बेहद प्रभावशाली ढंग से उठाया गया उसी प्रकार भविष्य में भी यह संगठन काम करेगा I

संगठन महासचिव ओम आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में इस इलाके में अभी तक स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से प्रसव के दौरान अनेकों ननिहाल, अनेकों माताएं, बहने जिंदगी और मौत के बीच में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझते हैं.I

इलाके में ट्रॉमा सेंटर अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एम आर आई, शिशु विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ ना होने के कारण यहां के लोगों को पंजाब का रुख करना पड़ता है I इलाके में कहीं भी दुर्घटना होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति समय पर इलाज ना मिलने के कारण अपनी जान खो बैठते हैं I

अक्सर देखा गया है कि इलाके में ट्रॉमा सेंटर ना होने के कारण यहां के लोगों को ऐसी समस्याओं से आए दिन दो चार होना पड़ता है I

बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि मिशन एजुकेशन की तरह मिशन हेल्थ का शुभारंभ किया जाएI इसका एकमात्र उद्देश्य बनीखेत या इस के आसपास अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एम आर आई, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा ट्रॉमा सेंटर खुलवाना रहेगा I

संगठन नेये निश्चय किया कि विधानसभा क्षेत्र बनीखेत तथा भटियात की 27 पंचायतों के ग्राम सभा प्रस्ताव इकट्ठे किए जाएंगे जिनका एकमात्र उद्देश्य ऊपर लिखित मांग मिशन हेल्थ होगा I

अपनी इस मांग को लेकर स्थानीय प्रशासन, स्थानीय विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा I यह संगठन तब तक प्रयासरत रहेगा जब तक अपनी मांगों को मनवा नहीं लेता I

ये रहें मौजूद 

बैठक में संगठन के मुख्य संरक्षक जगजीत आजाद विशेष रूप से उपस्थित रहे I पंचायत प्रधान व्यास देव, शकील मोहम्मद, पूर्व जिला परिषद सुभाष साहिल, सुधीर बलोरिया, उत्तम ठाकुर, रवि ठाकुर, नीरज अरोड़ा, उप जीत सूर्यवंशी, राजकुमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...