मिडल बाजार में ब्लास्ट हुआ कमर्शियल सिलेंडर, 1 की मौत और 7 घायल; कई दुकानें क्षतिग्रस्त

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के मिडल बाजार में स्थित एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। हादसे में 1 की मौत हो गई है जबकि 7 घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसा मिडल बाजार स्थित हिमाचली रसोई में पेश आया। घटना मंगलवार शाम 7 बजे की है। यह रेस्टोरेंट मॉल रोड स्थित एक शो रूम के बिल्कुल नीचे है। शाम के समय जोर का धमाका हुआ। धमाका इतना जोर से हुआ कि साथ लगती 7 दुकानों को भी नुकसान हुआ है। जबकि रेस्टोरेंट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

पूरे मॉल रोड पर इसकी आवाज सुनाई दी। जहां घटना पेश आई अग्निशमन विभाग का फायर स्टेशन भी वहीं है। विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची व बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्टोरेंट में घायल हुए लोगों को बाहर निकाला गया।

दो शोरूम हुए क्षतिग्रस्त

इस घटना में रेस्टोरेंट बुरी तरह तबाह हो गया है। सात गंभीर रूप से झुलस गए हैं। ब्लास्ट इतना भयावय था कि मॉल रोड के दो शोरूम भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। ब्लास्ट के बाद मॉल रोड और मिडल बाजार पर अफरा-तफरी फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

शिमला के विधायक हरीश जनारथा हादसे का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में कमर्शियल सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। हादसे में एक कारोबारी की मौत हुई है। सात गम्भीर रूप से झुलसे हैं।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस और दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...