मारपीट व जातिसूचक गली देने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

मारपीट व जातिसूचक गली देने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

मंडी- अजय सूर्या

मंडी जिला के पुलिस चौकी स्लापड के तहत एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप, कंदार निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सूर्यकांत पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी बरमाणा ने मेरे घर आकर मेरे साथ गली गलौच व मारपीट की हैं।

पीड़ित ने बताया कि वह अपने पड़ोसी के घर पर था जहां सूर्यकांत ने उसे जाति सूचक शब्दों डूमणा, चमार, व डागी की गाली दी तथा नशे में उसके साथ मारपीट की जिससे उसका दांत हिल गया तथा शरीर पर मारपीट के निशान भी पड़ गए। पीड़ित ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सूर्यकांत के खिलाफ जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल पर एससी एसटी एक्ट तथा जान से मारने की धमकी और मारपीट पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...