मामूली कहासुनी पर गुस्साई पत्नी ने पैट्रोल छिड़क कर पति को लगाई आग

--Advertisement--

Image

चुराह- धर्म नेगी 

चुराह क्षेत्र की खजुआ पंचायत में एक महिला ने अपने पति पर पैट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र की खजुआ पंचायत में एक महिला ने अपने पति पर पैट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। पीड़ित को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।

पुलिस ने पति के बयान पर आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आगामी तफ्तीश जारी है।

जानकारी के अनुसार खजुआ पंचायत के गोहटा गांव निवासी चैन लाल की पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामूली कहासुनी पर गुस्साई महिला ने घर में पड़ी पैट्रोल की कैनी चैन लाल पर छिड़क दी और आग लगा दी। इस दौरान चैन लाल चिल्लाने लगा। उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे।

उन्होंने तुरंत चैन लाल के कपड़ों पर भड़की आग को बुझाया और उसे उपचार के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही तीसा पुलिस थाना से भी एक टीम नागरिक अस्पताल तीसा पहुंच गई, जहां पुलिस ने चैन लाल के बयान दर्ज किए। इसके बाद चैन लाल को चम्बा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया, जहां से बाद में उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है। इस घटना में चैन लाल करीब 35 फीसदी झुलस गया है।

डीएसपी सलूणी आईपीएस मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चैन लाल के बयान पर आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है।

शनिवार सुबह को पुलिस टीम मौके के लिए रवाना होगी तथा घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...