माननीय मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री से मिलेंगे जल रक्षक

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

जल रक्षक संघ के सदस्य काफी लंबे समय से सरकार के समक्ष अपनी मांगे रख रहे हैं परंतु उसके बावजूद भी उनकी उचित मांगों पर अभी तक कोई उचित फैसला नहीं हो पाया है।

उनकी प्रमुख मांग उनके कांटेक्ट पर आने की अवधि को 12 वर्ष से घटकर कम करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री दो-तीन बार आश्वासन दे चुके हैं और अधिकारियों को भी आदेश लगा चुके हैं। उसके बाद भी कार्य न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

जल रक्षक अपनी सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लंबे समय से बिना अवकाश के चाहे कोरोना कल हो भारी बारिश बर्फबारी अभी कुछ समय पहले हिमाचल में आपदा आई थी, उसमें कोई भी क्षेत्र अछूता न रहा था तो जल रक्षों ने ना दिन देखा ना रात फिर भी हर क्षेत्र में पानी पहुंचा।

जल रक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष रूपलाल उर्फ जवालु राम ने सरकार से आग्रह किया है समय रहते उनकी उचित मांगों पर उचित फैसला लिया जाए ताकि वह अपना वह अपने परिवार का पालन पोषण उचित प्रकार से कर सके। जिसके लिए हिमाचल के समस्त जल रक्षक सरकार के आभारी रहेंगे और सरकार के पक्ष में एक बहुत बड़े सम्मेलन का आयोजन करेंगे। जिसमें हिमाचल के समस्त जल रक्षक भाग लेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...