मां की ममता हुई फिर हुई शर्मशार: कूड़े के ढेर में पड़े बैग में मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी

--Advertisement--

मां की ममता हुई फिर हुई शर्मशार: कूड़े के ढेर में पड़े बैग में मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी।

बद्दी/सोलन – रजनीश ठाकुर 

पुलिस जिला बद्दी के तहत झाड़माजरी के प्लांखवाला में स्थित एक बिल्डिंग के सामने कूड़े के ढेर में एक बैग से मृत नवजात का शव मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

सुबह के समय, जब लोग अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों के लिए बाहर निकले, तो उन्होंने कूड़े के पास एक संदिग्ध बैग देखा। बैग खोलने पर उसमें एक मृत नवजात पाया गया।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।‌‌ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चा वहां कैसे पहुंचा या उसकी मौत के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। वहीं स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के बोल 

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने क्षेत्र के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...