महिला को युवतियों ने लगाई चपत, कांगड़ा में एटीएम बदल कर उड़ाए डेढ़ लाख

--Advertisement--

मदद लेना पड़ा महंगा

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा शहर के बीचोंबीच स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने आई नंदरुल गांव की महिला का कार्ड बदलकर दो युवतियां डेढ़ लाख निकाल कर गायब हो गई।

पीडि़ता सरोज कुमारी निवासी वार्ड नंबर एक नंदरूल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह एटीएम में पैसे निकालने आई तो वहां उपस्थित दो युवतियों को उसने एटीएम से पैसे निकालने को कहा।

इस दौरान उसने युवतियों को अपना एटीएम और पिन बता दिया। युवतियों ने चालाकी बरतते हुए महिला को पैसे न निकलने का बहाना बना कर टरका दिया।

थोड़ी देर बाद महिला के फोन पर 20 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। महिला ने बैंक कर्मचारी को अवगत करवाया कि एटीएम से पैसे तो निकले नहीं फिर ये 20 हजार निकलने का मैसेज आया है।

बैंक कर्मचारी ने महिला को समझाया कि कई बार मशीन जंप करती है और आपके पैसे नहीं निकले हैं, तो फिर से अकाउंट में आ जाएंगे।

घर पहुंचने के बाद फोन पर एक के बाद एक मैसेज पैसे निकलने के आते रहे। देखते ही देखते खाते से डेढ़ लाख रुपए गायब हो गए।

महिला ने इस बारे में अपने रिश्तेदारों से बात की तो पता चला कि युवतियों ने महिला से झूठ बोल कर कार्ड बदल दिया था। परिजनों ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उक्त लड़कियों की फोटो निकाली, लेकिन वह कहां की हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली ।

थाना प्रभारी विजय कुमार वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...