महिला की मौत के बाद ससुराल वालों ने रात में ही कर दिया अंतिम संस्कार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट
विकास खंड इंदौरा की ग्राम पंचायत सुरडवां में संदिग्ध परिस्थितियों में रात को महिला की मौत का मामला सामने आया है। यही नहीं महिला की मौत के बाद परिजनों ने रात को ही उसका अंतिम भी संस्कार कर दिया।

महिला के मायके वालों ने इसका विरोध किया है और इसकी शिकायत थाना इंदौरा में की है। इसके बाद इंदौरा थाना के प्रभारी सुरेश शर्मा और डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। मृतक महिला की बहन का कहना है कि अगर उसकी मृत्यु हो गई थी, तो अंतिम संस्कार रात के अंधेरे में क्यों किया गया।

डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक महिला का नाम बचनो देवी है, मृतक महिला की मां ने बताया कि उसकी बेटी के पति की कुछ समय पहले ही मौत हो गई थी।
रात को महिला के घर वालों ने उसके मायके फोन कर बताया कि महिला ने दवाई खा ली है। वे उसे अस्पताल ले जा रहे हैं, लेकिन महिला को अस्पताल नहीं ले जाया गया और रात को ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलु से जांच की जाएगी कि महिला की मौत कैसे हुई है और उसे इस तरह से रात के अंधेरे में क्यों जलाया गया। वहीं, इस मामले में फोरेंसिक टीम ने भी तथ्य जुटाए हैं।

परिवार में दो वर्षों में संदिग्ध मौत का तीसरा मामला
सुरडवां पंचायत के इस परिवार में दो साल के भीतर ही संदिग्ध मौत का यह तीसरा मामला है। इससे पहले हुई दो मौतों मृतका के पति और देवरानी के शव का भी रात को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...