महिलाओं को नशे का विरोध करने के लिए किया प्रेरित

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 04 मार्च – व्यूरो रिपोर्ट

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सप्ताह भर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के क्रम में शनिवार को सुजानपुर में एक महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि नशा एक सामाजिक चुनौती है तथा वर्तमान में इस सामाजिक समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है।

यदि समय रहते इसे न रोका गया तो इसके परिणाम बहुत ही घातक होंगे। उन्होंने कहा कि नशा वह दीमक है जो हमारी संस्कृति और सामाजिक व्यवस्था को खोखला कर रहा है।

उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति ही अपनी, अपने परिवार, समाज और देश की प्रगति पर विचार कर सकता है। नशे की लत किसी भी व्यक्ति की इस सोचने और समझने की ताकत को छीन लेती है और वह अपने नशे की पूर्ति के लिए अनैतिक कार्यों में लिप्त हो जाता है जिसके परिणाम स्वरूप परिवार व समाज आगे बढऩे की बजाय बिखरने लगता है।

सीडीपीओ ने कहा कि ऐसे कठिन समय में एक उत्तरदायी नागरिक के नाते हमारा यह कर्तव्य बन जाता है कि हम अपने घरों में, आस पड़ोस में और समुदाय में सतर्कता बरतें तथा नशे के हानिकारक प्रभावों से युवाओं को शिक्षित करें।

उन्होंने कहा कि यदि हम बच्चों से मित्रवत व्यवहार करें, उनकी भावनाओं का आदर करें और उनके मन में चल रही उथल-पुथल को समझें, उनकी समस्याओं का हल ढूंढने में उनकी मदद करें तथा उन्हें पूरा समय दें तो काफी हद तक इस समस्या से बचा जा सकता है।

इस अवसर पर मनोविज्ञानी शीतल वर्मा ने नशे की लत से बचने के विभिन्न उपायों तथा विपरीत परिस्थितियों में मन को केंद्रित करने की विधियों के संबंध में महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...