महाविद्यालय शाहपुर में विश्व शांति दिवस का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में आज विश्व शांति दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें संस्कृत विभाग के विद्यार्थियों, एन. एस. एस.के 150 स्वयंसेवियों व रोवर्स रेंजर्स ने शांति पाठ के माध्यम से विश्व शांति का संदेश दिया।

प्राचार्य डॉ विश्वजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि शांति मंत्रो से मन शांत रहता है। इस तरह की भावना जागृत कर समाज में नवचेतना का संचार होता है। आज विश्व में हर तरफ अशांति का वातावरण है। शांति पाठ इस अशांति को दूर करने की एक छोटी सी पहल है।

संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ केशव कौशल ने बताया कि शांति पाठ विश्व के साथ -साथ अंतरिक्ष, वायु, पृथ्वी, जल सभी जगह शांति प्रदान करता है। शांति बाह्य तथा आत्मिक सभी और आवश्यक है। रोवर्स रेंजर्स के 30 विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से विश्व शांति का संदेश दिया। जिसे झंडा दिखाकर प्राचार्य महोदय ने रवाना किया। विद्यार्थियों ने शांति वृक्ष भी बनाया जिसमें सभी के विचारों कों पत्तों के माध्यम से लक्षित किया गया।

प्रो आशा शर्मा ने बताया कि आज रोवर्स रेंजर्स की प्रवेश कक्षाओं का भी समापन हुआ। जिनमें विद्यार्थियों को इस क्लब के दिशा निर्देश व नियम बताये जाते है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रो सुरेंद्र कुमार, प्रो मंज़िन्दर कौर, प्रो अंजलि, डॉ संजीव कुमार, प्रो हरीश कुमार मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...