महाविद्यालय शाहपुर की रोवर्स रेंजर्स इकाई द्वारा नशा निवारण पर व्याख्यान का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

भारत स्काउट्स एन्ड गाइड्स बैनर के अंतर्गत चल रहे प्रोजेक्ट निश्चय में राजकीय महाविद्यालय शाहपुर की रोवर्स रेंजर्स इकाई द्वारा नशा निवारण पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसके बीज वक्ता स्थानीय प्राचार्य डॉ विश्वजीत सिंह रहे।

उन्होंने अपने व्याख्यान में ड्रग्स के कारणों और नवयुवाओ पर पड़ रहे इसके घातक प्रभाव पर बातचीत करते हुए बताया कि कैसे नशा हमारे देश की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे स्थानीय स्तर पर नशे का प्रचार बढ़ रहा है और कैसे युवा इसकी चपेट में आ रहे है। नशे के विभिन्न प्रकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

वहीं छात्रों ने भी इस विशेष व्याख्यान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया साथ ही वाद-विवाद करते हुए रोवर्स रेंजर्स ने अपनी शंकाओं का निवारण किया। प्रोजेक्ट निश्चय भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश राज्य मुख्यालय द्वारा चलाया गया एक जन आंदोलन है जिसका उद्देश्य समाज को नशे और ड्रग्स के कुप्रभावों के बारे में जागरूक करना है।

रेंजर लीडर आशा शर्मा एवं रोवर लीडर आशा शर्मा के दिशा निर्देश में महाविद्यालय शाहपुर की रोवर्स रेंजर्स इकाई से 06 रोवर्स और 12 रेंजर्स इस प्रोजेक्ट के लिए पंजीकृत हो चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...