महंगाई की मार: हिमाचल में 10 रुपये बढ़ गए सीमेंट के दाम, 19 जनवरी को और हो सकती है बढ़ोतरी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश में कोरोनाकाल में महंगाई का एक और झटका लोगों को लगा है। सीमेंट कंपनियों ने प्रदेशभर में सीमेंट के दामों में एकाएक बढ़ोतरी कर दी है। एसीसी, अल्ट्राटेक व अंबुजा सीमेंट के दाम 10 रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए गए हैं। रविवार से दामों में बढ़ोतरी कर आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है। ऐसे में नए आशियाने बना रहे लोगों का बजट एकाएक बढ़ गया है।

सीमेंट विक्रेता सतपाल एंड कंपनी के संचालक सतपाल ने बताया कि एसीसी सीमेंट के दाम पहले 410 से 415 रुपये प्रति बैग थे, जो अब 420 से 425 रुपये प्रति बैग हो गए हैं। वहीं अंबुजा सीमेंट की बीरो पहले 415 रुपये में मिल रही थी, जो अब 425 रुपये में मिलेगी। अल्ट्राटेक सीमेंट प्रति बैग 405 से बढ़कर अब 415 रुपये हो गया है।

सूत्रों के अनुसार 19 जनवरी से सीमेंट के दामों में 15 रुपये और बढ़ोतरी करने की तैयारी की जा रही है। सीमेंट के दामों में आए उछाल के अलावा सरिये के दाम भी एक महीने में दो सौ से 300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...