महंगाई की मार : हिमाचल में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर और वेरका का दूध हुआ महंगा

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर 105 रुपये महंगा हो गया है। घरेलू सिलेंडर के लगातार पांचवें माह भी दाम नहीं बढ़े हैं। वहीं, प्रदेश में वेरका कंपनी का पैकेट बंद दूध आज से दो रुपये महंगा हो गया है।

हिमाचल प्रदेश में बीते माह 91.50 रुपये सस्ता हुआ व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर 105 रुपये महंगा हो गया है। मार्च में व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 2185 रुपये सिलिंडर लेने के लिए चुकाने होंगे।

घरेलू सिलिंडरों के लगातार पांचवें माह भी दाम नहीं बढ़े हैं। नवंबर 2021 के दाम ही मार्च 2022 में भी लागू रहेंगे। घरेलू उपभोक्ताओं को 1002 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। पहल योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को 31.83 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में वापस मिलेगी।

वहीं, प्रदेश में वेरका कंपनी का पैकेट बंद दूध आज से दो रुपये महंगा हो गया है। कंपनी ने आधा लीटर से छह लीटर तक के पैकेट के दामों में दो रुपये का इजाफा किया है। वेरका का स्टैंडर्ड आधा लीटर दूध अब 27 के बजाय 29 रुपये में मिलेगा।

टोंड मिल्क 25 के बजाय 27 रुपये, डीटीएम 23 के बजाय 24 रुपये और फुल क्रीम दूध 30 के बजाय 32 रुपये में आधा लीटर मिलेगा। स्टैंडर्ड एक लीटर दूध 55 के बजाय 57 रुपये, फुल क्रीम एक लीटर दूध 61 के बजाय 63 रुपये, स्टैंडर्ड डेढ़ लीटर 80 के बजाय 82 रुपये, स्टैंडर्ड छह लीटर 316 के बजाय 318 रुपये, फुल क्रीम छह लीटर 355 के बजाय 357 रुपये में मिलेगा।

वेरका एजेंसी हमीरपुर के संचालक सुशील डोगरा ने कहा कि वेरका के आधा लीटर से छह लीटर तक के पैकेट पर दो रुपये दाम बढ़े हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...