मसरूर में भूस्खलन की चपेट में आने से आधा दर्जन मकानों को खतरा

--Advertisement--

लंज – अमित शर्मा

विकास खंड नगरोटा सूरियां के अधीनस्थ पड़ती पंचायत मसरूर में विश्व धरोहरों में शुमार राक कट टेंपल मसरूर के पास भूस्खलन की बजह से दो मकानों को हुए नुकसान का मामला सामने आया। स्थानीय लोगों ने वताया कि परसों देर रात से मकानों के निचे की जमीन दरकना शुरू हो गई थी व दो घरों के लोगों ने पूरी रात वाहर गुजारी है व जो जमीन दरक रही थी। उसका मलवा सड़क के दूसरे किनारे स्थित मकानों पर गिर गया है।

जिसकी बजह से सड़क के उपर स्थित मकानों को तो खतरा वना ही है सड़क के दूसरी तरफ के मकान भी मलवे की चपेट में आ गए है। स्थानीय पंचायत प्रधान प्रवेश कुमार, मुकेश कुमार पुत्र ओंकार सिंह, सुरेंद्र कुमार पुत्र हरिचंद का मकान पूरी तरह से भूस्खलन की चपेट में आ गऐ है व मकानों के कुछ हिस्से हवा में लटक रहे है।

वहीं सड़क के नीचे स्थित रामदास पुत्र जगदीश चंद,अश्वनी कुमार, सुरेंद्र कुमार के मकानों पर भी भूस्खलन का मलवा गिरने का खतरा वना हुआ है। लोगों ने वताया कि कल देहरा के विधयक होशियार सिंह भी मौके पर आऐ थे। उन्होने पिडित परिवारों को सरकार की तरफ से हर संभव सहायता देने की वात कही है।

इस गांव के चारों तरफ की लगभग 30 मीटर भूमि धंसना शुरू हो गई है। जिससे कभी भी कोई बड़ी आपदा घटित होने की संभावना बढ़ती जा रही है। प्रभावित परिवारों ने बताया हम लोगों ने पूरी उम्र की कमाई से जो बड़ी मुश्किल से रहने के लिए बसेरे बनाए थे।

वह अब भूस्खलन की भेंट चढ़ते दिख रहें और हमें अपने परिवारों चिंता सताए जा रही कि आखिर हम आगे अपना गुजर-बसर कहां और कैसे करेंगे। वहीं सुरेंद्र कुमार ने वताया कि उनका पुराना मकान पिछले साल वरसात में गिर गया था यहां पर नयां वनाया वह भी गिरने वाला है। वह अव भाई के मकान मे, रहने को मजवूर है व ना ही अव उनके पास जमीन है जहां पर अपना घर वना सकें।

स्थीनीय लोगों ने सरकार एवं प्रशासन से मांग की है कि भूस्खलन प्रभावित लोगों को जल्द से बचना एवं राहत कार्य शुरू करने हेतु पग उठाए जाएं ताकि समस्त प्रभावित परिवार अपने को सुरक्षित महसुस कर सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...