मवेशी चराने गया परोथा निवासी नरैणू पत्थर लगने से घायल, मैडिकल कॉलेज टाण्डा किया रैफर

--Advertisement--

साहो – भूषण गुरुंग

साहो क्षेत्र की ग्राम पंचायत परोथा के तहत आते गांव बाहरेई निवासी नरैणू पुत्र फकीरू बुधवार को मवेशियों को चराने घर के साथ लगते जंगल में गया था। दोपहर बाद करीबन चार बजे पहाड़ी से पत्थर गिरने से वह घायल हो गया। उसकी टांग में गंभीर चोट आई है।

स्थानीय लोगों ने जब चीखने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंच कर उसे उठाकर सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार होने के बाद टांग में चोट ज्यादा होने के कारण उसे मैडिकल कॉलेज चम्बा भेज दिया गया।

वहां उसे दाखिल कर लिया गया तथा उपचार चलता रहा। वहीं वीरवार को करीबन सांय चार बजे चम्बा घायल नरैणू की स्थिति को गंभीर बताते टांडा मैडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है।

बाहरेई गांव के निवासी हरि सिंह ने बताया कि नरैणू काफी गरीब परिवार से संबंध रखता है । उन्हे सरकार व प्रशासन से पीड़ीत को राहत राशि प्रदान करने की गुहार लगाई है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...