मलाणा में शराब और मांस पर पंचायत ने लगाई रोक, न मानने वालों पर होगा जुर्माना

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

देश मे मलाणा के बारे में हर कोई जानना चाहता है क्योंकि यहां का इतिहास और संस्कृति अपने आप मे खास है । लेकिन अब मलाणा में शराब और मासांहार पर प्रतिबंद लग गया है। न कोई शराब या मांस खा कर यह घूम सकता है न ही कोई यंहा अंडा ,मछली मांस शराब भेज सकता है। अगर ऐसा करता हुआ कोई पकड़ा गया तो उससे जुर्माना बसूला जाएगा।

शायद यह नया आदेश सुन कर आप भी हैरान हो रहे होंगे कि आखिर कल तक तो जो होता था आज एक दम बन्द कैसे हो गया। किसने जारी किया यह फ़रमान। क्यों करना पड़ा मलाणा में शराब और मांस प्रतिबंद। तो हिमखबर टीवी में आपको बता दे कि यह फैसला मलाणा पंचायत ने जारी किया है।

बीते कुछ साल से बार बार आगजनी की घटना को लेकर लोगो ने देवता जमलू के दरबार मे अरदास की तो देववाणी में गुरु ने आगजनी के पीछे का कारण लोगो मे बढ़ता आधुनिकता वाद और शराब,मांस बताया। इसके सेवन से लोग अपने ऊपर संयम नही रख पा रहे है जिसके कारण देवता के स्थान से पवित्रता कम हो रही है।

अब सभी ग्रामवासियों ने देव आदेश अनुसार पंचायत में फैसला पास किया है कि मलाणा गांव के भीतर न कोई शराब पियेगा न बेचेगा ।न मासांहार का प्रयोग करेगा। अगर कोई मांस शराब का सेवन करता हुआ पाया गया तो पहली बार 1100 का फाइन होगा दूसरी बार मे उसको गांव से हुक्का पानी बंद कर दिया जाएगा। जो शराब या अंडा,मांस,मछली बेचता पकड़ा गया उसपर 10000 का जुर्माना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...