मनीमहेश यात्रा में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चम्बा के भटियात बॉडर के पास सांझी नाला के पास ही बना हुआ माता काली के मंदिर में यहाँ के आसपास के गॉव के लोगो के द्वारा यहाँ हर साल मनीमहेश के यात्रा में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। ये भंडारा कृष्ण जन्माष्टमी से लेकर राधाष्टमी तक लगाया जाता है।

यहाँ के माता के सेबक कर्ण जीत सिंह ने बताया उनका कोई भी कमेटी नही है। बस एक आस्था के साथ सभी आसपास के बुद्धिजीवी लोग आते हैं और माँअनपूर्णा के भंडार मे दान देकर चले जाते हैं। जिस से आने जाने वाले लोगो के लिये भंडारा लगाया जाता है औऱ बाकी का जो इस भंडारे के साथ तन मन और धन के साथ जुड़े हुए हैं सबसे बड़ा योगदान उन लोगो का है।

यहाँ दिन रात 24 घंटे श्रद्धालुओ के लिये लंगर का आयोजन किया जाता है। सभी लोगो के लिए लगर 24 घंटे खुला रहेगा साथ में सोने की व्यवस्था भी की गई हैं। सुबह ब्रेक फ़ास्ट में पूड़ी छोले,और ब्रैड पकोड़ा ,चाय कॉफी और बच्चे वालो को दूध,बीच मे लोगो को केला सेब,औऱ हलवा का प्रशाद दिया जाता है ।

दिन को लोगो के लिए बढ़िया टेबल में स्टैंडिंग खाना खिलाया जाता है। शाम को चाय के साथ हल्का फुल्का नाश्ता खिलाया दिया जाता है। रात को आने वाले श्रद्धालुओं के लिये एक दाल दो सब्जी सलाद पापड़ औऱ खीर दिया जाता है। और लोगो के लिए बिस्तर का भी पूरा इंतजाम किया गया है।

श्रद्धालुओं के लिये फ्री मेडिकल भी उपलब्ध है। अंतिम दिन में मंदिर परिसर मे रात को महामाई का जागरण किया जाता है। और सुबह हवन पूजन के बाद सभी लोगो के लिये विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...