मनाली से पठानकोट आ रही प्रेम बस पलटी, 12 घायल

--Advertisement--

हिमाचल के मनाली में निजी बस हादसे का शिकार, ब्यास नदी के किनारे पर अटकी, 12 घायल

मनाली – अजय सूर्या                                                   

हिमाचल प्रदेश में मनाली से पठानकोट जा रही एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 12 लोगों को चोटें आई हैं। फिलहाल किसी भी यात्री की जान जाने की खबर नहीं है।

यह हादसा उस समय हुआ जब प्रेम सर्विस ट्रांसपोर्ट कि यह बस मनाली से पठानकोट की तरफ निकली थी और इस दौरान बाहनु नामक स्थान के पास यह बस अनियंत्रित होकर व्यास नदी के किनारे जाकर अटक गई। जिस कारण बस में सवार 12 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। व्यास नदी में जलस्तर अधिक नहीं था, संभवत इसी वजह से बड़ा हादसा टल गया है। यह भी बताया जा रहा है कि सड़क का हिस्सा धंसने की वजह से बस बेकाबू होकर नदी की तरफ लुढ़क गई। हादसे के वक्त बस ने एक वाहन को भी क्षति पहुंचाई है।

दुर्घटना के तुरंत बाद, राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहा है और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की विस्तृत जांच जारी है और विस्तृत जानकारी मिलने पर ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। स्थानीय निवासियों ने भी घायलों की मदद के लिए आगे आकर सराहनीय कार्य किया है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को उजागर कर दिया है और संबंधित अधिकारियों से उचित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा के बोल

उधर, मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि बस हादसे की जानकारी मिली है जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है जो राहत बचाव कार्य में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के सही कारणों की जांच करने में जुट गई है।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुंजर महादेव में लगाया जाएगा 18वा वार्षिक लंगर – श्री मणिमहेश लंगर सेवादल ज्वाली 

ज्वाली  - अनिल छांगू श्री मणिमहेश लंगर सेवादल जवाली द्वारा...

डल लेक में राधाष्टमी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आयोजित: केवल सिंह पठानियां

विकासात्मक प्रदर्शनी लगाने के भी विभागीय अधिकारियों को दिए...

ओएमआर शीट की स्कैनिंग पूरी, 13 पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा का नतीजा जल्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने 13...

40 दिनों से नाले का मटमैला पानी पी रहे 600 ग्रामीण, डीसी को सुनाया दुखड़ा

सरकार की हर घर जल, स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने...